Punjab पंजाब: पंजाब और हरियाणा में सोमवार को भीषण गर्मी जारी रही। हरियाणा के सिरसा में तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस मौसम का सबसे अधिक तापमान रहा। वहीं, दोनों राज्यों का संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया।
पंजाब में सबसे गर्म जगह लुधियाना जिले का समराला रहा, जहां 46.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बठिंडा और अमृतसर में भीषण गर्मी रही, जिनका तापमान क्रमशः 44.6 और 44.9 डिग्री सेल्सियस था। फतेहपुर में 44 डिग्री, पठानकोट में 43.8 और पटियाला में 42.9 डिग्री तापमान रहा।