गुरदासपुर। थाना तिब्बड़ की पुलिस ने बहू से दुष्कर्म करने की कोशिश करने के आरोप में ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसका विवाह 29 01. 2020 को था। विवाह के बाद उसका पति विदेश दुबई में रहता है और घर में वह और उसका ससुर बलदेव सिंह रहते हैं।
महिला ने बताया कि 16 मई को वह घर में अकेली थी कि उसका ससुर बलदेव सिंह शराबी हालत में घर आया, जिसने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस शिकायत की इन्क्वायरी उपकप्तान पुलिस क्राइम के विरुद्ध महिलाओं और बच्चों की तरफ से की गई। जिनकी रिपोर्ट के आधार पर महिला के ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।