गणपति विसर्जन के दौरान मची चीख-पुकार, युवक के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

बड़ी खबर

Update: 2022-09-10 15:24 GMT
बठिंडा। शुक्रवार शाम को गणपति विसर्जन के दौरान बठिंडा नहर में तेज पानी के बहाव में एक युवक बह गया। पता चलने पर कुछ नौजवान वेल्फेयर सोसयटी के वर्करों ने प्रशासन के सहयोग से युवकों को नहर से बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार बेअंत नगर निवासी उदय कुमार (24) अपने स्थानीय निवासियों के साथ गणपति विसर्जन के लिए सरहिंद नहर की बठिंडा ब्रांच में आया था। वह मूर्ति को विसर्जित करने के लिए नहर में उतरा और पानी के तेज बहाव के कारण बह गया।
शोर सुनकर कुछ लोगों ने नहर में उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में नौजवान वेल्फेयर सोसायटी के सदस्य ने मौके पर पहुंचे और तलाशी शुरू की। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं चल सका। पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया और बचाव कार्य में तेजी लाई। उधर, लोगों ने जिला प्रशासन पर विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं करने का आरोप लगाया।
Tags:    

Similar News