लुटेरों ने एक महिला को बनाया लूट शिकार

Update: 2023-08-26 12:00 GMT
पंजाब। जालंधर में छीना-झपटी, लूटपाट की वारदातें को लगाम लगाना मुश्किल लग रहा है। हर रोज चोरी व लूट की घटना की खबर सुनने को मिल ही जाती है। ऐसे में गत दिन दिन-दिहाड़े हुई एक और छीनाझपटी की खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि लुटेरों ने एक महिला को शिकार बनाया है। महिला अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के जा रही थी तो लुटेरे महिला के हाथ से बैग छीन कर फरार हो गए।
पीड़ित महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका नाम ज्योति है, वह आबादपुरा की रहने वाली है। वह जब गांधी कैंप से जा रही थी तो उस समय काले रंग की एक्टिवा सवाल लुटेरों ने उसके हाथ से बैग छीन लिया। बैग में 22 हजार रुपए की नकदी थी। पुलिस महिला के बयान लेने के बाद जांच में जुट गई और नजदीक लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को अपने कब्जे में ले लिया है।
Tags:    

Similar News