Panjab का सर्वदलीय फैसला: हरियाणा को नहीं दी जाएगी अतिरिक्त पानी की एक बूंद भी

Update: 2025-05-02 18:29 GMT

Chandigarh चंडीगढ़: पंजाब में शुक्रवार को हुई सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों ने एक सुर में कहा कि भाखड़ा डैम से हरियाणा को अब अतिरिक्त पानी नहीं दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की, जिसमें सभी दलों ने राज्य सरकार को पंजाब के जल अधिकारों की सुरक्षा के लिए अगले कदम तय करने का पूरा समर्थन दिया।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं हो रही और सभी दल एकजुट हैं। 5 मई को इस विषय पर विशेष सत्र बुलाया गया है, जहां एक साझा एजेंडा तैयार कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आगे प्रधानमंत्री से समय लेकर सभी दलों के साथ मिलकर यह मामला उठाया जाएगा

Tags:    

Similar News

null