Punjab,पंजाब: एक महिला को कथित तौर पर दो सप्ताह तक बंधक बनाकर रखा गया और एक तांत्रिक तथा उसके भतीजे ने संतान प्राप्ति के बहाने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस उपाधीक्षक राहुल यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए श्रीगंगानगर Sri Ganganagar के चक 17-जेड गांव के तांत्रिक लवली सिंह तथा उसके भतीजे जस निवासी किक्कर चक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने करीब पांच साल पहले विवाहित हुई पीड़िता का आज मेडिकल चेकअप करवाया। संतान न होने पर वह लवली के जाल में फंस गई। पुलिस के अनुसार पीड़िता 16 अक्टूबर को चक 15-जेड गांव में मेले में गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। अगले दिन उसके ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना दी। दो दिन पहले वह अपने ससुराल लौटी। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे किक्कर चक गांव ले जाया गया, जहां लवली तथा उसके भतीजे ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार हैं तथा जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।