Punjab: थमने का नाम नहीं ले रही चाइना डोर का आतंक, काम से लौट रहे कर्मचारी के साथ हादसा

Update: 2024-12-01 05:14 GMT
Punjab पंजाब: पंजाब में चाइना डोर का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों को कई बार समझाने के बावजूद भी चाइना डोर बाजारों में खुलेआम बिक रही है, जिससे आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। ताजा मामला खन्ना के समाधि रोड से रतनहेड़ी की तरफ जाने वाले अंडर ब्रिज के पास सामने आया। यहां नहर विभाग का एक कर्मचारी चाइना डोर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव साहिबपुरा के सरपंच हरप्रीत सिंह व सतनाम सिंह ने बताया कि विभाग का कर्मचारी जोरावर सिंह
मोटरसाइकिल
पर ड्यूटी से घर लौट रहा था कि रास्ते में चाइना डोर उसके गले में फंस गई और उसका गला बुरी तरह से कट गया।
घायल को तुरंत खन्ना सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। अब घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव साहिबपुरा के सरपंच हरप्रीत सिंह व पंच सतनाम सिंह ने कहा कि पुलिस को चाइना डोर की बिक्री पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए।
Tags:    

Similar News