Punjab,पंजाब: स्पीकर कुलतार सिंह संधवान speaker Kultar Singh Sandhwan ने किसानों से फसल विविधीकरण अपनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को गेहूं-धान के चक्र को छोड़कर अन्य वैकल्पिक फसलों को अपनाना चाहिए। साथ ही भाजपा नीत केंद्र सरकार द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देने के लिए संयुक्त रणनीति बनानी चाहिए। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संधवान ने कहा कि किसानों को गेहूं और और तिलहन जैसी अन्य फसलें उगाकर अच्छा मुनाफा कमाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फसल विविधीकरण अपनाकर वे भाजपा सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों से भी बच सकते हैं। धान के रकबे को कम करने की जरूरत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र को संकट में डालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कॉरपोरेट के इशारे पर किसानों के संघर्ष को दबा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता खराब होती वायु गुणवत्ता के लिए किसानों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दों को सुलझाने के बजाय उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत परेशान किया जा रहा है। धान की खेती से परहेज करना चाहिए