चीन में होने वाली एशियाई खेलों में पंजाब के खिलाड़ियों का चयन

Update: 2023-09-21 12:44 GMT
लुधियाना। पंजाब के पांच खिलाड़ियों को 23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक चीन के हांगझू में होने वाली 5x5 और 3x3 एशियाई खेलों में पुरुषों और महिलाओं की प्रतिनिधता के लिए चुना गया है। जानकारी मिली है कि महिला खिलाड़ियों में अनमोलप्रीत कौर, मनमीत कौर और यशनीत कौर जबकि पुरुष खिलाड़ी प्रिंसपाल सिंह और सहज प्रताप सिंह सेखों को चुना गया हैं। प्रिंसपाल सिंह और सहज प्रताप सिंह सेखों दोनों को 3x3 फॉर्मेट मैच खेलने के लिए चुना गया है। प्रिंसपाल जिसने एन.बी.ए. भी खेला था को पहले कोच जैपाल सिंह ने बेसिक सिखाया और फिर उसे लुधियाना में मुख्य कोच राजिंदर सिंह के साथ एल.बी.ए. में तैयार किया गया। सहज प्रताप सिंह सेखों मोहाली के रहने वाला हैं। हाल ही में एल.बी.ए. लुधियाना में दाखिल हुआ है। वह एस.सी.डी. सरकारी कॉलेज लुधियाना पढ़ाई करता है।
सहज चंडीगढ़ से पंजाब शिफ्ट हो गया। महिला वर्ग में अनमोलप्रीत कौर और मनमीत कौर जो 5x5 फॉर्मेट बास्केटबॉल खेलेंगी को स्वर्गीय दविंदर सिंह ढींडसा और सलोनी द्वारा एल.बी.ए. सैंटर में प्रशिक्षित किया गया है। जबकि यशनीत कौर जो 3x3 फॉर्मेट खेलती है उसे उसके पिता सुखदेव सिंह द्वारा प्रेरित और प्रशिक्षित किया गया था जो आर.सी.एफ. कपूरथला में बास्केटबॉल कोच हैं। पी.बी.ए. के वरिष्ठ अधिकारी प्रधान आर.एस. गिल (डी.जी.पी. पी-रिटायर्ड), तेजा सिंह धालीवाल, जनरल सचिव युरिंदर सिंह हेयर आई.पी.एस. रिटायर्ड.-सी. वी.पी. पी.बी.ए., एम.एस. भुल्लर एस.एस.पी. वी.पी., जे.पी. सिंह पी.सी.एस., सेवानिवृत्त वी.पी. ने इसे पंजाब के लिए गौरव की बात बताया है। बास्केटबॉल अर्जुन अवार्ड साजन सिंह चीमा, परमिंदर सिंह और प्रोफेसर सुमन शर्मा ने भी खिलाड़ियों और कोचों को बधाई दी। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी सुमेश चड्ढा और ब्रिज गोयल ने कोचों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार को प्रशिक्षित खिलाड़ियों को समय पर उपयुक्त नौकरियां देकर रखना चाहिए क्योंकि शिक्षित खिलाड़ी बहाद में कहीं और शिफ्ट हो जाते हैं।
Tags:    

Similar News

-->