Punjab: प्रेम प्रसंग के चलते जेल गया था नाबालिग हुई मौत

Update: 2024-07-05 12:28 GMT
Punjab पंजाब: नाबालिग लड़के की लुधियाना जेल में मौत होने का समाचार है।मृतक लड़के के परिवार के अनुसार उसका नाबालिग लड़का रोहित और कस्बा चमियारी की एक नाबालिग लड़की एक दूसरे से प्यार करते थे और कुछ समय पहले दोनों घर से भाग गए थे। जिसके चलते उक्त लड़की के परिजनों ने लड़के को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी और नाक से लकीरे काटते हुए उसका वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल कर दिया।
इसके बाद लड़की के परिवार ने पुलिस से शिकायत की और लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके बाद लड़के को पुलिस ने 
Ludhiana Jail 
भेज दिया था जहां अब उसकी मौत हो गई है। बता दें कि मृतक लड़के के परिजनों ने लड़की के परिजनों और पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके बेटे को पहले लड़की के परिजनों ने जमकर पीटा और बाद में उसे पुलिस से छुड़ाकर भी ले गए इसी बीच अंदरूनी चोट लगने के कारण उनके बेटे की मौत हो गयी। पीड़ित परिवार ने पुलिस के आला अधिकारियों से इस मामले के सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Tags:    

Similar News

-->