Punjab पंजाब: पंजाब के सिंगेवाला गांव स्थित एक पटाखा निर्माण इकाई में गुरुवार विस्फोट होने से पांच मजदूरों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। इस हादसे वक्त करीब 50 मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। विस्फोट के बाद फैक्ट्री का दो मंजिला ढांचा ढह गया, जिससे कई मजदूर मलबे में फंसे गए।
जिला पुलिस अधीक्षक (SSP) ने बताया कि विस्फोट के बाद बचाव कार्य शुरू कर दिए गए थे और घायलों को अस्पताल भेजा गया। मृतकों की संख्या अब तक 5 हो चुकी है। शुरुआत में घायल मजदूरों का इलाज सिविल अस्पताल में किया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बठिंडा के AIIMS में भेजा गया।
फैक्ट्री में निर्माण और पैकेजिंग दोनों कार्य चल रहे थे, और प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि विस्फोट संभवतः पटाखों के निर्माण में इस्तेमाल किए गए पोटाश के कारण हुआ।