पंजाब चुनाव: अमरिंदर सिंह ने 22 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी

Update: 2022-01-23 09:17 GMT

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और 'पंजाब लोक कांग्रेस' के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अमरिंदर सिंह ने पहली सूचि में 22 उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने की घोषणा की। बता दें कि पंजाब चुनाव में अमरिंदर सिंह बीजेपी के साथ गठबंधन में 37 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। यह पहली बार है जब अमरिंदर कांग्रेस से अलग होने के बाद चुनाव लड़ रहे हैं।



Tags:    

Similar News