Punjab.पंजाब: पुलिस को गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब के पास एक लाश मिली है। असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह ने बताया कि मरने वाले की उम्र करीब 60 साल थी। पुलिस ने बताया कि उसने काली जैकेट पहनी हुई थी और उसकी जेब से हॉस्पिटल की एक पर्ची भी मिली है। पर्ची पर मोहिंद्र सिंह का नाम लिखा था, लेकिन पता या कॉन्टैक्ट की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने पहचान के लिए लाश को सिविल हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिया है।