Punjab.पंजाब: पंजाब कांग्रेस के नेता खुशबाज सिंह जट्टाना (47) और उनके ड्राइवर परमिंदर की गुरुवार शाम हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर एक गंभीर सड़क हादसे में मौत हो गई।
हादसे में जट्टाना के गनमैन हेड कांस्टेबल करणदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच जारी है।
इस हादसे से पंजाब कांग्रेस और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय अधिकारियों ने हादसे की जगह का मुआयना कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags: