पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कल राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव कार्यक्रम के होंगे मुख्य अतिथि

Update: 2021-10-28 13:19 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर से आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 के दूसरे दिन के कार्यक्रम पंजाब के मुख्यमंत्री एस.चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्य अतिथ्य में होंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री श्री एस.चरणजीत सिंह चन्नी 29 अक्टूबर की रात्रि 8 बजे रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत करेंगे। अतिथियों के समक्ष नाइजीरिया, गुजरात का सिद्धी गोमा, फिलिस्तीन और श्रीलंका के नृतक दलों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी जाएगी।

Tags:    

Similar News