Panjab: बाजवा ने मोहाली पुलिस में पेशी के लिए मांगा समय

Update: 2025-04-14 18:19 GMT

Chandigarh चंडीगढ़; पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा ने मोहाली पुलिस द्वारा सोमवार को उन्हें पेश होने का नोटिस मिलने के बाद पेशी के लिए समय मांगा है। बाजवा ने अपनी कानूनी टीम के माध्यम से पुलिस को सूचित किया कि वह सोमवार को दोपहर तक पेश नहीं हो सकते, और मंगलवार को दोपहर 2 बजे पेश होने का समय मांगा है।

बाजवा के खिलाफ यह मामला तब दर्ज हुआ जब उन्होंने हाल ही में पंजाब में 50 बम पहुंचने का दावा किया था। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 353(2) और 197(1) के तहत मामला दर्ज किया है। मोहाली एसपी ने जारी किए गए नोटिस में कहा है कि बाजवा से जांच के दौरान तथ्यों की पुष्टि के लिए पूछताछ की जानी है।




Tags:    

Similar News

null