Punjab accident: माथा टेकने जा रहे परिवार के मोटरसाइकिल को दोराहा नजदीक जी.टी. रोड पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिस कारण एक महिला की मौत हो गई है। इस बारे जानकारी देते जीत सिंह, पुत्र अमर सिंह, निवासी गांव हेडों, थाना समराला, जिला लुधियाना ने बताया कि उनका जीजा गोबिंदर सिंह, बहन रुपिंदर कौर और उनका भतीजा हरदीप सिंह लुधियाना से गांव दवाला (समराला) में माथा टेकने के लिए जा रहे थे। जब वे जी.टी. रोड पर एक ढाबे के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिस कारण उनकी बहन रुपिंदर कौर, जीजा गोबिंदर सिंह और भतीजा हरदीप सिंह मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोराहा पुलिस ने मृतक के भाई जीत सिंह की शिकायत पर कार चालक राहुल कुमार, पुत्र फग्गू राम निवासी अंबाला रोड, निरपालपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है हादसे में शामिल वाहनों और मृतकों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
Tags: