Punjab Accident: जलालाबाद भीषड़ दुर्घटना जहां मंडी रोड़ावाली से जंडवाला भीम शाह रोड पर दिल्ली के मशहूर यूट्यूबर अर्श पाहवा की कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसा उस समय हुआ जब अर्श पाहवा अपने एक अन्य साथी के साथ कार में बैठ रहे थे, तभी अचानक कार मिट्टी के ढेर पर जा गिरी, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे के दौरान अर्श पाहवा और उनके साथी घायल हो गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसी बीच वहां से गुजर रहे जलालाबाद के विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज ने अपना काफिला रुकवाकर यूट्यूबर की मदद की और उन्हें कार से बाहर निकाला। फिलहाल यूट्यूबर और उनके साथी को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
Tags: