Punjab.पंजाब: रविवार शाम को अबोहर के भंगला गांव में कुछ लोगों ने एक आदमी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने अपनी बेटी के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया था। सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया है और मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं।
मृतक बलकार सिंह की पत्नी चरणजीत कौर ने बताया कि उनकी बेटी को अक्सर पड़ोसी मनजिंदर सिंह परेशान करता था। बलकार उसे इस बात पर डांटता था। कल शाम जब उनके पति किसी काम से घर से बाहर निकले, तो मनजिंदर, उसके भाई तरसेम सिंह, पिता चांद सिंह और मां हरप्रीत कौर ने धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया।
Tags: