जालंधर में मणिपुर हिंसा के विरोध में धरना लगाया था, 5 घायल; मोगा में चली गोली

5 घायल; मोगा में चली गोली

Update: 2023-08-09 10:57 GMT
मणिपुर में हिंसा के खिलाफ पंजाब बंद के दौरान जालंधर के कपूरथला चौक पर टेंट लगाकर धरना दे रहे लोगों के ऊपर बोलेरो गाड़ी चढ़ा दी। इतना ही नहीं वहां पर लगाया गया टेंट भी फाड़ दिया। इस घटना में चार से पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
वहीं इससे पहले मोगा में गोली चल गई। कोट इसे खां में प्रदर्शनकारी दुकान बंद कराने गए थे। यहां मोबाइल शॉप चलाने वाले दुकानदार के साथ उनकी बहस हो गई। इसी दौरान दुकानदार ने गोली चला दी, जो एक प्रदर्शनकारी को लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।
वहीं इससे भड़के प्रदर्शनकारियों ने कोट इसे खां चौक पर जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए।
दरअसल, वाल्मीकि, रविदासिया और ईसाई भाईचारे ने संयुक्त रूप से बंद की कॉल की हुई थी। बंद की कॉल को देखते हुए कई जगह सरकारी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्राइवेट स्कूल भी बंद रखे गए।
जालंधर-दिल्ली हाईवे रोक संगठनों ने प्रदर्शन किया।
जालंधर-दिल्ली हाईवे रोक संगठनों ने प्रदर्शन किया।
इमरजेंसी सेवाओं को छूट
जालंधर, बरनाला और गुरदासपुर में बंद का असर देखने को मिला है। जालंधर में सभी बड़े बाजार बंद रहे। इसके साथ यहां संगठनों ने 10 मिनट के लिए जालंधर-दिल्ली हाईवे रोका। बंद समर्थकों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं। बंद के दौरान सिर्फ मेडिकल सुविधाओं जैसी इमरजेंसी सेवाओं को छूट है।
रोडवेज बसें फिलहाल औपचारिक तौर पर बंद नहीं की गई है, लेकिन माहौल को देख करीबी बस स्टैंड पर रोक सकते हैं। वहीं किसी तरह के नुकसान से बचने के लिए प्राइवेट ऑपरेटर भी बसें नहीं चलाएंगे।
जालंधर में बंद की वजह से सूने पड़े बाजार।
जालंधर में बंद की वजह से सूने पड़े बाजार।
जालंधर में 2 चौक बंद, चौराहों पर पुलिस तैनात
बंद के लिहाज से जालंधर सबसे संवेदनशील शहर है। इसे देखते हुए कपूरथला चौक, रविदास चौक, ‌BSF चौक, नकोदर चौक और BMC चौक पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने लंबा पिंड चौक और रामा मंडी में जाम लगा दिया है। यहां ईसाई समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं लुधियाना में जालंधर बाइपास पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा।
लुधियाना के जालंधर बाईपास पर जाम की सूचना के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
लुधियाना के जालंधर बाईपास पर जाम की सूचना के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
हाथों में बाइबल लेकर प्रदर्शन
ईसाई समुदाय से जुड़े लोगों का कहना है कि वह संयुक्त रूप से हिंसा के विरोध में पिछले कई दिनों से शांतिमय तरीके से प्रदर्शन करते आ रहे हैं। ईसाई समुदाय के लोग सड़कों पर हाथों में पवित्र ग्रंथ बाइबल लेकर अपना रोष प्रदर्शन कर रहे हैं।
Tags:    

Similar News

-->