पुलिस ने व्यवस्था का लिया जायज़ा दशहरे पर लोगों की सुविधा-सुरक्षा के मद्देनजर जालंधर देहाती
जालंधर: SSP स्वर्णदीप सिंह के दिशा-निर्देश पर SP मंजीत कौर एवं DSP सरबजीत सिंह बहिया की देखरेख में जालंधर पुलिस ने दशहरा उत्सव पर लोगों की जान-माल की सुरक्षा के मद्देनजर कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने आम जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भीड़-भाड़ वाले स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थल, बाजार और शॉपिंग मॉल आदि की जांच की। इसके अलावा पुलिस द्वारा शरारती तत्वों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
इसके अलावा, जालंधर ग्रामीण के विभिन्न थानों में 7 स्थानों पर बड़े पैमाने पर दशहरा और 27 स्थानों पर छोटा दशहरा मनाया जा रहा है। जहां सुरक्षा के तहत लगातार जांच की जा रही है। वहीं संवेदनशील स्थलों पर नाकेबंदी भी कर दी गई है। दशहरा उत्सव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।