आरटीए दफ्तर में लोग घंटों से हो रहे हैं परेशान, मौके पर पहुंचे आप विधायक

बड़ी खबर

Update: 2023-01-02 18:23 GMT
लुधियाना। लुधियाना के सिविल लाइन आर.टी.ए. दफ्तर में लोगों को आज भारी परेशानी का सामना करना पड़ है। जानकारी के अनुसार मौके पर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं होने के चलते लोग घंटे से लाइनों में लगे हुए हैं और परेशान हो रहे हैं। सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि आर.टी.ए. दफ्तर के किसी कर्मचारी के घर पर धार्मिक समागम है जिसके चलते हुए शायद सभी वहां पर चले गए होंगे। लेकिन आपको बता दें इस बारें कोई सूचना नहीं होने के चलते लोग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले के सूचना मिलते ही एरिया के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी भी पहुंच गए हैं जोकि मौके का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान लोग उन्हें अपने समस्या बताते हुए नजर आए।
Tags:    

Similar News