Amritsar.अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल ने यहां बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दागतूत गांव के रंजीत सिंह उर्फ सोना नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सोहल ने बताया कि पुलिस को विशेष सूचना मिली थी कि सोना के पाकिस्तान स्थित तस्करों से संबंध हैं और वह पड़ोसी देश से प्रतिबंधित सामान और हथियारों की तस्करी करता था।
इसके बाद पुलिस ने भीलोवाल गांव के पास एक चेक-पॉइंट बनाया और बाइक पर सवार आरोपी को रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक ग्लॉक और .30 बोर पिस्तौल, दो मैगजीन, .30 बोर कैलिबर की पांच जिंदा गोलियां और एक मोटरसाइकिल (पीबी-06-सी-3210) बरामद की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बताया कि उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और एयरक्राफ्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसके संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जांच की जा रही है।