Punjab.पंजाब: मंगलवार को यहां गुरुद्वारा ज्योति स्वरूप साहिब के पास निहंगों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर हरियाणा के एक पुलिसकर्मी पर हमला किया। अंबाला पुलिस में तैनात मोहन लाल ने बताया कि वह अपने बेटे और भाई के साथ गुरुद्वारे में मत्था टेकने आए थे।
मोहन लाल ने बताया कि जब वे लौट रहे थे, तो एक निहंग सड़क किनारे गिर गया। मोहन लाल ने बताया कि निहंग ने उनकी कार पर यह आरोप लगाते हुए मारना शुरू कर दिया कि उन्होंने उसे टक्कर मारी है।
इसी बीच, कुछ और निहंग दौड़ते हुए आए और अपनी तलवारों से गाड़ी पर हमला कर दिया। उन्होंने कथित तौर पर उसे लाठियों से भी पीटा। फतेहगढ़ साहिब के SHO इंदरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।