Punjab.पंजाब: एनआईए ने कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकवादी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श दल्ला के दो प्रमुख सहयोगियों के खिलाफ आतंकी-गैंगस्टर सिंडिकेट मामले में आरोपपत्र दाखिल किया है। दिल्ली एनआईए की विशेष अदालत में गुरुवार को दाखिल आरोपपत्र में फरार नीरज पंडित उर्फ नीरज फरीदपुरिया और अनिल सिंह का नाम शामिल है। एनआईए की जांच के अनुसार, खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) का सदस्य दल्ला भारत में आतंकी-गैंगस्टर सिंडिकेट को फंड मुहैया करा रहा था, जिसका ये दोनों लोग हिस्सा थे। जांच में पता चला कि आरोपपत्र दाखिल किए गए दोनों आरोपी लगातार दल्ला और बंबीहा गिरोह के विभिन्न सदस्यों के संपर्क में थे। इन लोगों ने पलवल (हरियाणा) में जसवीर दीघोट की हत्या की साजिश में हिस्सा लिया था।