Patiala पटियाला : पटियाला के राजपुरा में एक व्यक्ति के अपहरण का वीडियो वायरल होने के बाद पता चला कि दिल्ली पुलिस ने उसे पुराने लेन-देन के मामले में उठाया था। कारोबारी के बेटे ने अपहरण की अफवाह फैलाई थी। पुलिस ने लोगों से बिना पुष्टि के वीडियो वायरल न करने की अपील की है क्योंकि यह मामला अपहरण का नहीं बल्कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का था।
राजपुरा में एक युवक द्वारा उसके कारोबारी पिता के किडनैप होने के वायरल किए गए वीडियो के बाद खुलासा हुआ कि उसके पिता को दिल्ली पुलिस ने उठाया था। पुराने लेन देने के मामले में दिल्ली पुलिस के साथ सादी वर्दी में आए लोगों ने इस व्यक्ति को गाड़ी में बिठाया और दिल्ली ले गए थे।
वहीं, घटना के बाद उक्त कारोबारी के बेटे ने खुद को आटा कारोबारी बताते हुए वीडियो को वायरल कर दिया कि उसके पिता का अपहरण हो गया था।
चौकी कस्तूरबा के प्रभारी निशान सिंह ने कहा कि कारोबारी को दिल्ली पुलिस ने लेनदेन के किसी पुराने मामले में ले गई थी। ऐसे में लोग किसी भी मामले में बिना पुष्टि के वीडियो को वायरल न करें।
बता दें कि उक्त कारोबारी के बेटे चिराग ने खुद को इंदिरा मार्केट के आटा कारोबारी बताते हुए अपहरण का वीडियो वायरल किया थी, जिसके बाद पुलिस व अन्य लोग दुकान पर पहुंचे थे।
जहां से पता चला कि दिल्ली पुलिस द्वारा उठाया गया कारोबारी इंदिरा मार्केट में आटे की सप्लाई करता है। इन लोगों की पूरी पहचान भी मार्केट के लोगों को नहीं थी, जिस वजह से सभी लोग इस मामले को अपहरण का केस समझने लगे थे।
Tags: