Punjab.पंजाब: जलालाबाद से आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी और उनके परिवार के सदस्य मंगलवार देर शाम फिरोजपुर के पियाराना गाँव के पास उस समय बाल-बाल बच गए जब उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
कंबोज चंडीगढ़ में विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने के बाद लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बारिश के पानी के जमाव के कारण विधायक और उनके परिवार की इनोवा कार अनियंत्रित होकर एक बोलेरो कार से टकरा गई। इनोवा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन कार में सवार लोग सुरक्षित रहे।
Tags: