Ludhiana: युवक फांसी पर लटका मिला

Update: 2025-06-19 11:53 GMT
Ludhiana.लुधियाना: बुधवार सुबह शेरपुर चौक स्थित बस शेल्टर के लोहे के एंगल से एक युवक लटका मिला। राहगीरों ने शव को देखकर शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। मृतक के गले में रस्सी बंधी थी, बेल्ट खुली थी और उसने जूते भी नहीं पहने थे। उसने सफेद टी-शर्ट और नीली पैंट पहन रखी थी। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
\मामले में कोई सुराग पाने के लिए इलाके के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच की जा रही है। एएसआई प्रीतपाल सिंह ने बताया कि मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे तक पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है।
Tags:    

Similar News