Panjab पंजाब: लुधियाना वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव 19 जून को आयोजित किया जाएगा। चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मतगणना 23 जून को होगी। आधिकारिक अधिसूचना 26 मई को जारी की जाएगी।
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 2 जून रखी गई है, जबकि 3 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 5 जून तक नाम वापस ले सकते हैं।मुख्य दलों के प्रत्याशियों ने जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को टिकट दिया है, जबकि शिरोमणि अकाली दल ने परुपकार सिंह घुमन को मैदान में उतारा है।