Ludhiana.लुधियाना: लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए नामांकन के पांचवें दिन कुल तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब सिबिन सी ने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा और उनकी कवरिंग उम्मीदवार काव्या अरोड़ा ने शुक्रवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके अलावा एक निर्दलीय उम्मीदवार चंदन ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। इनके साथ ही अब तक दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की कुल संख्या आठ हो गई है। शनिवार को भी नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 2 जून है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 3 जून को होगी।