Ludhiana.लुधियाना: मन्ना सिंह मेमोरियल ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। विजेताओं को आयोजकों द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। जारी बयान के अनुसार, अंडर-17 बालिका वर्ग में चंडीगढ़ की वाणी शर्मा प्रथम, चंडीगढ़ की शेरेल दूसरे तथा लुधियाना की जसमीन और यशवी तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में अमृतसर के अदविक पुरी ने प्रथम, लुधियाना के राघव भनोट ने द्वितीय तथा अमृतसर के सुखबीर और लुधियाना के सात्विक ने क्रमश: तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 वर्ग में पटियाला की गुलशीन ने प्रथम, अमृतसर की कृशवी ने द्वितीय तथा चंडीगढ़ की वाणी शर्मा और चेरीश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में अमृतसर के राजवीर सिंह ने प्रथम, अमृतसर के अदविक पुरी ने द्वितीय तथा जालंधर के लक्ष्य महाजन और आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में चंडीगढ़ की वाणी शर्मा विजयी रहीं, पटियाला की गुलशीन ने दूसरा, अमृतसर की कृशवी और चंडीगढ़ की चेरीश ने तीसरा पुरस्कार जीता। इसी तरह पुरुष वर्ग में लुधियाना के नमन मेहरा ने पहला, राजस्थान के यथार्थ ने दूसरा और आर्यन सचदेवा और समीर सानी ने तीसरा स्थान हासिल किया।