Ludhiana: दहेज प्रताड़ना से विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थिति में की आत्महत्या

Update: 2024-06-21 10:01 GMT
Ludhianaलुधियाना: ससुरालियों की तरफ से दहेज के लिए परेशान करने पर विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उनकी बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। इस मामले में थाना मोती नगर की पुलिस ने पति प्रदीप साहू पुत्र विश्वनाथ साहू और सास निरुपमा साहू पत्नी विश्वनाथ साहू निवासी भगत सिंह COLONY शेरपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक महिला का की पहचान 21 वर्षीय अनुश्रीया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अनुश्रीया के पिता जम्मू निवासी अक्षय बेहरा ने POLICE को शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी बेटी की शादी 2021 में लुधियाना के प्रदीप कुमार से हुई थी। जब भी उनकी बेटी मायके आती तो उसका पति प्रदीप और बाकी ससुराल वाले कोई न कोई मांग रखते थे। कभी बेटी को ताना मारते थे कि शादी में उन्हें सोने की चेन पतली पहनाई है तो कभी नकदी लाने का दबाव बनाया जाता। उनकी बेटी के पेट में 3 महीने का बच्चा था।
अक्सर परिवार परेशान करता था। उन्हें सूचना दी गई कि बेटी की तबीयत ठीक नहीं है, उसे अस्पताल में दाखिल करवाया है। जब वे कैंसर अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि बेटी की फंदा लगने से मौत हुई है। फिलहाल मृतका का PM करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। थाना मोती नगर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी दोनों ही आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।
Tags:    

Similar News

-->