Ludhiana.लुधियाना: गीता नगर के ताजपुर रोड पर सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक होजरी फैक्ट्री 'श्री राम होजरी' में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री आग की लपटों में घिर गई। फैक्ट्री मालिक श्री राम ने बताया कि उन्हें सुबह 4 बजे सूचना मिली कि उनकी फैक्ट्री में आग लग गई है। वह तुरंत मौके पर पहुँचे।
और देखा कि पूरी इमारत आग की लपटों में घिरी हुई थी। उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद लगभग आठ दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। दमकल कर्मियों ने पाँच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में फैक्ट्री के अंदर रखी मशीनें, कच्चा माल, तैयार माल और फर्नीचर जलकर राख हो गए। आग लगने से इमारत की दीवारों में दरारें पड़ गईं और छत के कुछ हिस्से ढह गए।