Ludhiana.लुधियाना: मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल में बंद एक कैदी ने रविवार रात केंद्रीय कारागार की बैरक में आत्महत्या कर ली। जेल अधीक्षक कुलवंत सिंह ने बताया कि 27 वर्षीय लवप्रीत सिंह नामक कैदी तस्करी के एक मामले में 22 साल की कैद की सजा काट रहा था। वह एक बीमारी से भी पीड़ित था।
रविवार रात उसने कपड़े का एक टुकड़ा बैरक में लगे एग्जॉस्ट फैन से बाँधकर फांसी लगा ली। आत्महत्या के प्रयास की सूचना मिलने पर जेल अधिकारियों ने उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया और फिर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है क्योंकि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। किसी गड़बड़ी की आशंका के चलते मामले में जाँच की सिफारिश की गई है।