लुधियाना के कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू को मिली जान से मारने की धमकी

लुधियाना के कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू को जान से मारने की धमकी मिली है। कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप है

Update: 2022-06-07 13:57 GMT

लुधियाना के कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू को जान से मारने की धमकी मिली है। कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप है और बिट्टू की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

बिट्टू ने लुधियाना पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उन्हें यूके से जरनैल सिंह भिंडरावाले और खालिस्तानियों के खिलाफ बोलने के लिए व्हाट्सएप पर धमकी भरे कॉल आए।
बिट्टू पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। फिलहाल, रवनीति सिंह बिट्टू देश के बाहर हैं। उन्हें एक ग्रुप कॉल की गई थी जिसमें उनके साथ हिन्दू नेता संदीप गोरा थापर, मनसा से किसान नेता रुल्दू सिंह भी शामिल थे। इससे पहले भी उन्हें खालिस्तानी आतंकियों की तरफ से धमकियां मिलती रही हैं।


Tags:    

Similar News

-->