Ludhiana.लुधियाना: नामधारी संप्रदाय ने हेल्थकेयर के क्षेत्र में भी अहम योगदान दिया है। इसी परंपरा को जारी रखते हुए, SPS हॉस्पिटल ने आज समराला में SPS डे केयर क्लीनिक का उद्घाटन किया।
यह घोषणा की गई कि इस क्लीनिक में मरीजों को OPD सेवाओं पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। क्लीनिक का उद्घाटन MD जय सिंह संधू ने किया, जबकि सूबा बलविंदर सिंह झल्ल ने कार्यक्रम से पहले मरीजों की भलाई और शांति के लिए प्रार्थना की।