Punjab जालंधर में पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल की अंतिम अरदास सभा में AAP के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब के मुख्यमंत्री (CM) भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान, और पंजाब AAP अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा समेत कई लोग शामिल हुए। AAP कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के पिता और राज्य के वरिष्ठ नेता व पूर्व पंजाब कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल को श्रद्धांजलि देने के लिए बस्ती पीरदाद में एक बड़े स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई थी। भगत चुन्नी लाल का लंबी बीमारी के बाद 11 सितंबर को निधन हो गया था।
इस समारोह में राज्य कैबिनेट के सदस्य - जिनमें वित्त मंत्री हरपाल चीमा, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां, कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियां, डॉ. रवजोत सिंह शामिल थे - के अलावा पंजाब पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली, AAP के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शेरी कलसी, विधायक बलकार सिंह, विधायक भ्रम शंकर जिम्पा, मेयर विनीत धीर, डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह और SSP हरविंदर सिंह विर्क आदि भी शामिल हुए।
सिसोदिया ने कुछ दिन पहले कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के घर जाकर 94 वर्षीय नेता के निधन पर शोक भी व्यक्त किया था। भगत चुन्नी लाल को श्रद्धांजलि देते हुए डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने उन्हें "पंजाब की राजनीति की एक बड़ी हस्ती" बताया, जिन्होंने "मेहनत और ईमानदारी से खास पहचान बनाई थी।" तीन बार विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे भगत चुन्नी लाल का राज्य में दशकों लंबा राजनीतिक करियर रहा और BJP नेता के तौर पर जालंधर वेस्ट निर्वाचन क्षेत्र में उनका काफी प्रभाव था।
Tags: