Punjab: दशकों पहले पंजाब में बसे प्रवासियों के परिजन चुनावी मैदान में

Update: 2024-10-15 02:02 GMT

Punjab: पंजाब में पंचायत चुनाव में इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। चुनाव मैदान में बड़ी संख्या में प्रवासी भी उतर रहे हैं। कई दशक पहले रोजगार की तलाश में इन परिवारों ने पंजाब में कदम रखा था। अब पंजाब की आबादी का यह वर्ग पंजाबी है। लुधियाना जिले के साहनेवाल विधानसभा क्षेत्र के भामियां खुर्द ब्लॉक में शंकर कॉलोनी की सरपंच के रूप में नेहा चौरसिया (23) निर्विरोध चुनी गई हैं। नेहा पूर्व राज्य स्तरीय हॉकी खिलाड़ी हैं। अब यह हमारा घर है। यहां के मतदाता हिमाचली, गढ़वाली और पंजाबी हैं। हमारा गांव विविधता में एकता का आदर्श उदाहरण है। अब पंजाब हमारा घर है। नेहा चौरसिया, सरपंच (निर्विरोध) पंजाब में जन्मी और पली-बढ़ी नेहा अपनी पंच मां विद्यावती देवी के साथ मिलकर ग्रीन बेल्ट विकसित करने जैसे जन कल्याणकारी कार्यों में शामिल हैं। कोविड महामारी के दौरान नेहा ने ट्रैफिक मार्शल के रूप में काम किया था। परिवार उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला है। नेहा कहती हैं, "अब पंजाब मेरा घर है। मुझे खुशी है कि अब मुझे अपने लोगों की सेवा करने का मौका मिलेगा।


Tags:    

Similar News