खेलो इंडिया यूथ गेम्स : 16 साल की संयुक्ता ने जीते 5 गोल्ड

Update: 2022-06-08 05:41 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मंगलवार को जिम्नास्टिक के मुकाबले हुए। इन मुकाबलों में रिदमिक जिम्नास्टिक इवेंट में सब उस समय हैरान रह गए, जब महाराष्ट्र की 16 वर्षीय जिम्नास्ट संयुक्ता ने एक के एक बाद पांच गोल्ड मेडल अपने नाम किए। संयुक्ता के शानदार प्रदर्शन के दम पर महाराष्ट्र पदक तालिका में 19 गोल्ड के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया है।पांच स्वर्ण पदक जीतने वाली संयुक्ता ने बताया कि उनका पहले जिम्नास्टिक में आने का बिल्कुल भी मन नहीं था।लेकिन धीरे-धीरे रूचि बढ़ती गई और देश के लिए जिम्नास्टिक में गोल्ड मेडल लाना सपना है। पेरिस ओलिंपिक के लिए संयुक्ता तैयारी कर रही हैं। संयुक्ता ने कहा कि ओलिंपिक में भी ऐसे ही खेलते हैं जैसे हम दूसरे टूर्नामेंट्स में खेलते हैं। बस खिलाड़ी उस बड़े टूर्नामेंट का मानसिक तनाव ले लेते हैं जो उसके मेडल न जीतने की सबसे बड़ी वजह है। 

Tags:    

Similar News

-->