Punjab पंजाब : स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा बढ़ाए जाने के बीच कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी में पुलिस और एक कुख्यात गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना में गैंगस्टर बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला को गोली लगने से घायल कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, नियमित तलाशी अभियान के दौरान बिल्ला ने भागने की कोशिश की और इस दौरान उसने पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें बिल्ला के पैर में गोली लगी।
Tags: