JEE (Main): कृषव गुप्ता ने एआईआर 379 हासिल किया

Update: 2025-04-20 13:27 GMT
Ludhiana.लुधियाना: बाबा ईशर सिंह स्कूल एवं विद्या चैंप इंस्टीट्यूट के छात्र कृषव गुप्ता ने जेईई (मेन) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 379 हासिल की है। जेईई प्रीलिम्स में भी टॉपर रहे कृषव रोबोटिक्स में करियर बनाना चाहते हैं और इसके लिए वह आईआईटी मद्रास में दाखिला लेना चाहते हैं। उनके पिता एडवोकेट हैं, जबकि मां एचआर कंसल्टेंट हैं। इंडस वर्ल्ड स्कूल के वैभव ने भी एआईआर 437 हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है। वह आईआईटी मुंबई में दाखिला लेना चाहते हैं। उनके पिता बिजनेसमैन हैं, जबकि मां गृहिणी हैं।
वैभव ने आकाश इंस्टीट्यूट से कोचिंग ली है। डीएवी पखोवाल रोड की छात्रा भाविका कंवर ने एआईआर 567 हासिल की है। उन्होंने एल्केमी इंस्टीट्यूट से कोचिंग ली है। इसके अलावा सानवी चोपड़ा ने परीक्षा में एआईआर 981 हासिल की है। उन्होंने एजुकेशन स्क्वेयर से कोचिंग ली है। उनके माता-पिता डॉक्टर हैं। शहर के स्कूलों और संस्थानों के कई अन्य छात्रों ने परीक्षा में 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
Tags:    

Similar News