Jalandhar.जालंधर: भवानौर बस स्टैंड के पास एक वाहन और पानी के टैंकर के बीच टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मंडी निवासी पवन कुमार तलवाड़ा से दौलतपुर जा रहे थे। जब जीप भवानौर गांव के बस स्टैंड के पास पहुंची तो वहां खड़े पानी के टैंकर से टकरा गई। टैंकर के पास खड़े गांव चलेट निवासी महिंदर सिंह जो नवनिर्मित रेलवे लाइन पर मजदूरी करता था, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सीएचसी भोल कलोता ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिंदर सिंह को मुकेरियां सरकारी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तलवाड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।