Jalandhar: कार नहर में गिरने से व्यक्ति की मौत

Update: 2025-03-27 13:22 GMT
Jalandhar.जालंधर: बीती रात कंडी नहर में कार गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक रोहित कुमार शैंकी पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव रनसोत गांव नंगल बिहाला में वॉलपेपर की दुकान करता था।
बीती देर रात वह अपनी दुकान बंद करके कार (पीबी54डी4373) से अपने रिश्तेदारों के गांव गोईवाल जा रहा था। जब वह गांव नारनौल के पास पहुंचा तो उसकी कार अनियंत्रित होकर कंडी नहर में जा गिरी। जैसे ही कार नहर में गिरी तो गांव नारनौल के लोगों ने इस घटना की सूचना हाजीपुर पुलिस को दी।
हाजीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कार को बाहर निकाला, लेकिन तब तक शैंकी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि अगर सरकार नहर के किनारे सुरक्षा दीवार बना देती तो आज युवक की जान नहीं जाती।
Tags:    

Similar News