Jalandhar: व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली, 5 के खिलाफ मामला दर्ज

Update: 2025-02-10 14:47 GMT
Jalandhar.जालंधर: बेटी के ससुराल वालों से परेशान होकर एक व्यक्ति ने नदी में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस संबंध में मुकेरियां थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बलविंदर कौर पत्नी कुलदीप सिंह निवासी काहनूवान ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी सिमरन कौर की शादी 5 नवंबर 2023 को गुरु नानक नगर दसूहा निवासी लवप्रीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह के साथ हुई थी।
उसने बताया कि शादी के बाद सिमरन कौर का पति, ससुर, सास सुखविंदर कौर, देवर बलजीत सिंह और उनका रिश्तेदार बलवीर सिंह निवासी नया साला उसकी बेटी को परेशान करने लगे। उन्होंने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत भी हुई। इसके बाद आरोपियों ने 5 फरवरी 2024 को उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे उसका पति काफी परेशान हो गया। पीड़ित की पत्नी के अनुसार उसके पति ने 6 फरवरी को ब्यास नदी में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने सिमरन कौर के ससुराल पक्ष के पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News

-->