Jalandhar.जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस ने हेरोइन तस्करी में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो हेरोइन बरामद की। सीपी धनप्रीत कौर ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम वाई-प्वाइंट, भगत सिंह नगर के पास तैनात थी। रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने स्लिप रोड से एक व्यक्ति को आते देखा। उसे रोककर पूछताछ की तो उसने खुद को छेहरटा रोड, अमृतसर निवासी पवन कुमार उर्फ सन्नी बताया।
पुलिस टीम ने उससे जालंधर आने का उद्देश्य पूछा, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। एसीपी-डिटेक्टिव परमजीत सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें 1 किलो हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-61-85 के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि कोर्ट से तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और उसके आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।