Jalandhar: पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार

Update: 2025-10-12 09:10 GMT
Jalandhar.जालंधर: टांडा थाने की पुलिस ने पाकिस्तान से तस्करी करके लाई गई 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी दविंदर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान टांडा थाना प्रभारी ने तलवंडी सलान के पास से गुजर रही एक इनोवा कार को रुकने का इशारा किया। लेकिन, जांच के दौरान तीनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा करके उन्हें पकड़ लिया और उनके पास से 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बलविंदर सिंह उर्फ ​​वड्डा, मोहाली निवासी बलवीर खान और कोटली जंड निवासी जशनदीप सिंह उर्फ ​​जशन शामिल हैं।
Tags:    

Similar News