Jalandhar.जालंधर: फिल्लौर पुलिस ने गुरुवार को नशीली गोलियों के साथ पांच महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। फिल्लौर के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने बताया कि फिल्लौर के गन्ना गांव निवासी नशा तस्कर रेखा, फिल्लौर के पंजधेरान के जगतपुर निवासी मनप्रीत कौर उर्फ ज्योति, फिल्लौर के पंजधेरान के जगतपुर निवासी नीलम रानी उर्फ निशा, फिल्लौर के पंजधेरान के जगतपुर निवासी बलजीत कौर उर्फ जोगन और गोराया के मोहल्ला रविदास नगर निवासी रमन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 120 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए हैं। फिल्लौर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला तस्कर लंबे समय से अपने-अपने इलाकों में अलग-अलग माध्यमों से नशा बेच रही थीं।