Jalandhar.जालंधर: पुलिस ने कल रात दो अलग-अलग मामलों में चार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन और एक आई20 कार बरामद की है। पहले मामले में पुलिस ने फगवाड़ा के गोबिंदपुरा निवासी अविनाश मिश्रा नामक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर नाके पर 8 ग्राम हेरोइन बरामद की। दूसरे मामले में पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन बरामद की।
तीनों आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह, जसबीर सिंह (दोनों गांव चक-कलां) और दविंदर सिंह गांव चक साहबू के रूप में हुई है, जिन्हें नाके पर उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे पंजाब-08एफपी-8306 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली आई20 कार में आ रहे थे। पुलिस ने उनकी कार भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।