Jalandhar.जालंधर: पुलिस ने नकोदर के पास संगोवाल में अनाज मंडी के पास रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान एक व्यक्ति को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम ने कल रात बीटल झुग्गियां के रहने वाले प्रीतम सिंह उर्फ पीता को पकड़ा और उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की।