बच्चों को सेटल करने के चक्कर में महिला को बनाया हवस का शिकार

बड़ी खबर

Update: 2022-09-14 13:33 GMT
लुधियाना। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर डाबा रोड के रहने वाले पवित्र सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उक्त आरोपी उसका जानकार था। जिसने उसे झांसा दिया कि वह उसके बच्चों को अच्छी नौकरी लगवाकर सैट करवा देगा। ऐसा झांसा देकर आरोपी उसे जबरन बलात्कार करता रहा। जब उसने बच्चों के बारे में कुछ नहीं सोचा तो उसने आरोपी से बात की, मगर उल्टा आरोपी उसे धमकाने लग गया और उसे जान से मारने की धमकी तक देने लगा। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।
Tags:    

Similar News